फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां 400 को मिलेगा रोजगार

Wed, 06 Jun 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। यहां 400 युवाओं को रोजगार मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में सात जून को लगभग आधा दर्जन कंपनियां कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से करीब 400 युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाएंगी।

विज्ञापन


साक्षात्कार में प्रदेश भर की विभिन्न आईटीआईज से अलग-अलग व्यवसायों से एनसीवीटी/एससीवीटी कोर्स पास कर चुके युवा भाग ले सकते हैं। साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेजों से तीन वर्षीय डिप्लोमा

पास कर चुके  युवक-युवतियां भी इस दिन अपना भाग्य आजमा सकते हैं। इसके अलावा  ये कंपनियां इसबार आर्टस, कामर्स और सांईस से 10वीं और 12वीं पास युवाओं को भी नौकरी प्रदान करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

फाइल फोटो
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि इस दिन कैंपस साक्षात्कार लेने के लिए लौरेल बद्दी, ग्राइंड वैल लिमिटेड, रॉक मैन, प्रिकॉल लिमिटेड और लुमिनस लिमिटेड गगरेट आदि कंपनियां टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, सीओई, वायरमैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मकैनिक

इलेक्ट्रॉनिक्स, आर एंड एसी, कंप्यूटर, प्लंबर, वेल्डर,  कारपेंटर, ट्रेक्टर मकैनिक, पंप ऑपरेटर कम मकैनिक , शीट मेटल वर्कर और कोपा आदि व्यवसायों के अलावा 10वीं और 12वीं पास युवक-युवतियों को भी नौकरी देंगी।

इस कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रिकल,  मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा पास कर चुके युवा भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में प्रदेश भर के वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होगी। सभी कंपनियां  चयनित युवाओं को  नीम ट्रेनी के तौर पर रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें