प्रांशुल राज चौधरी रहे शहर के टॉपर
डीएवी के इंटर पास करने वाले प्रांशुल राज चौधरी ने नीट में 1938वीं रैंक प्राप्त कर शहर टॉप किया है। प्रांशुल के पिता पेश से जनरल फिजिशियन हैं। प्रांशुल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोटा क्लासेस के गुरुजनों को दिया है। प्रांशुल चौधरी पिछले साल इंटर पास करने के बाद से ही नीट की तैयारियों में जुट गए थे।
प्रांशुल के पिता डा. प्रदीप चौधरी करीब 20 साल से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि प्रांशुल की माता संगीता चौधरी गृहणी है। कोटा क्लासेस के महानिदेशक रवि वर्मा ने बताया कि प्रांशुल ने नीट में 1938 वीं रैंक प्राप्त कर शहर टॉप किया है।