संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि इस दिन कैंपस साक्षात्कार लेने के लिए लौरेल बद्दी, ग्राइंड वैल लिमिटेड, रॉक मैन, प्रिकॉल लिमिटेड और लुमिनस लिमिटेड गगरेट आदि कंपनियां टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, सीओई, वायरमैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मकैनिक
इलेक्ट्रॉनिक्स, आर एंड एसी, कंप्यूटर, प्लंबर, वेल्डर, कारपेंटर, ट्रेक्टर मकैनिक, पंप ऑपरेटर कम मकैनिक , शीट मेटल वर्कर और कोपा आदि व्यवसायों के अलावा 10वीं और 12वीं पास युवक-युवतियों को भी नौकरी देंगी।
इस कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा पास कर चुके युवा भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में प्रदेश भर के वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होगी। सभी कंपनियां चयनित युवाओं को नीम ट्रेनी के तौर पर रखेगी।