फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में शुरू हुई सीएंडवी अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती

Tue, 21 Jun 2016 11:00 AM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सीएंडवी अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सीएंडवी अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जिलों में शिक्षा उपपिदेशकों को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 11 मई को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में सीएंडवी अध्यापकों के 1500 पदों को भरने की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन


इनमें 600 पद शास्त्री, 400 पद भाषा अध्यापक, 300 पद पीईटी तथा 200 पद कला अध्यापक के भरे जाएंगे। इन पदों में भाषा अध्यापक के अलावा बाकी सभी 50 फीसदी पद बैच वाइज भरे जाएंगे और बाकी 50 फीसदी पदों पर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होगी।
 
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि बैचवाइज 50 फीसदी पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी जिलों में शिक्षा उपपिदेशकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बाकी पदों के एक सप्ताह के भीतर कर्मचारी चयन आयोग को डिटेल दे दी जाएगा। इसके बाद आयोग अपने स्तर पर इन पदों की भर्ती करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सीएंडवी अध्यापकों के 5385 पद खाली

प्रदेश के स्कूलों में सीएंडवी अध्यापकों के 5385 पद खाली चल रहे हैं। - फोटो : Demo pic
प्रदेश के स्कूलों में सीएंडवी अध्यापकों के 5385 पद खाली चल रहे हैं। सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि इन पदों को काफी समय से नहीं भरा गया है। सरकार ने 1500 पदों को भरने की स्वीकृति दी है, जो नाकाफी है।

उन्होंने प्रधान सचिव शिक्षा पीसी धीमान से आग्रह किया है कि 22 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में सीएंडवी अध्यापकों के 2000 पदों को भरने की स्वीकृति दी जाए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें