तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने कहा कि 510 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा का परिणाम 88 फीसदी रहा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से अक्तूबर 2021 में ली गई एससीवीटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के प्रथम वर्ष नियमित, री-अपीयर, द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर री-अपीयर और कंवेशनल सिस्टम में करीब 580 छात्र-छात्राएं अपीयर हुए थे।
विज्ञापन
सचिव आरके शर्मा ने कहा कि 510 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा का परिणाम 88 फीसदी रहा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।