फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड की काउंसलिंग स्थगित

Wed, 01 Dec 2021 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने  बताया कि दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन के सीईटी-2021 सत्र 2021-2023 के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को आगामी आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन(डीएलएड) के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रस्तावित कांउसलिंग की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने  बताया कि दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन के सीईटी-2021 सत्र 2021-2023 के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को आगामी आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह काउसंलिंग तीन और चार दिसंबर को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होनी थी। 

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सीयू को सौंपी जिम्मेवारी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के देश में सफल क्रियान्यवन को लेकर देश को तीन जोन और नौ क्षेत्रों में बांटा गया है। इसी संबंध में बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन बैठक करवाई गई। बैठक में सभी राज्यों के सचिव और विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए। इसमें केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश को जोन तीन के रिजन तीन में शामिल किए गए राज्यों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन संबंधी नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल किया गया है। राज्यों का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल करेंगे। 

विवि ने शुरू की री-अपीयर की परीक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स की री-अपीयर परीक्षाएं भी शुरू कर दी हैं। इनमें वार्षिक और सेमेस्टर सिस्टम में पढ़ाई करने वाले छात्रों की रि-अपीयर परीक्षाएं हो रही हैं। ये परीक्षाएं पूरे दिसंबर माह चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें