हमीरपुर में नवंबर या दिसंबर माह में भर्ती रैली होगी।
सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक युवा अभी से तैयारी शुरू कर दें। हमीरपुर में नवंबर या दिसंबर माह में भर्ती रैली होगी। हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। भर्ती रैली से संबंधित सूचना सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर को मिल चुकी है।
भर्ती कार्यालय को फिलहाल अभी सिपाही जीडी और सिपाही क्लर्क के ट्रेड ही मिले हैं। भर्ती कार्यालय की मानें तो आगामी समय में और ट्रेड भी शामिल किए जा सकते हैं। सेना भर्ती निदेशक एवं सेना मेडल कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि इसी वर्ष नवंबर और दिसंबर में सेना भर्ती रैली होने जा रही है।