फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां

Mon, 09 Dec 2019 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर माह में आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सभी आठ विषयों की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति है, तो 14 दिसंबर तक दर्ज करवा सकता है।

विज्ञापन


तय तिथि के बाद मौखिक और लिखित रूप में किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के आठ विषयों की उत्तर कुंजी जारी की गई है। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां 01892-225419 और 222817 पर कार्य दिवस में दर्ज करवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें