फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: एलाइड सेवा के लिए मुख्य परीक्षा का शेडयूल जारी

Tue, 14 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलाइड सेवाओं की मुख्य परीक्षा-2016 का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 25 और 26 फरवरी को होगी। इस परीक्षा के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी और राजीव गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज कोटशेरा में होगी। 
विज्ञापन


25 फरवरी को यह परीक्षा शाम के सत्र में दो से पांच बजे के बीच सामान्य ज्ञान विषय के लिए होगी। 26 को सुबह के सत्र में 10 से एक बजे के बीच अंग्रेजी विषय और शाम के सत्र में दो से पांच बजे के बीच हिंदी विषय के लिए होगी। यह जानकारी राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें