फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड कोर्स में सीटें 942, आवेदन मिले सिर्फ 134

Tue, 14 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी डाइट में सीटें नहीं भर पाई हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए बोर्ड ने 12 सरकारी शिक्षण संस्थानों में रिक्त 942 पदों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन मांगे थे। जानकारी के अनुसार बोर्ड को 134 ही आवेदन दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


इसके आधार पर द्वितीय चरण में 12 सरकारी शिक्षण संस्थानों की अनारक्षित, आरक्षित, सब कैटागिरी की सीटों को प्राप्त आवेदनों का आवंटन अभ्यर्थियों के सरकारी डाइट की वरीयता के एक से 12 विकल्पों एवं उनके डीएलएड सीईटी-2016 में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर संस्थान का आवंटन किया गया है।

वहीं, चंबा और ऊना में जिन कैटागरी और सब कैटागरी में सीटें अभ्यर्थियों के न होने के कारण खाली रह गई थीं। उनका आवंटन कर दिया गया है। बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके 18 फरवरी तक आवंटित किए संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें