फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, यहां मिलेंगे फॉर्म

Fri, 09 Sep 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के समीप घंडल में पहली अक्तूबर से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय काम शुरू कर देगा। इसी दिन से पांच साल की बीएएलएलबी का पहला बैच ज्यूडिशियल एकेडमी में बैठ जाएगा। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने 20 सितंबर तक दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट पर यहां साठ सीटें भरी जाएंगी। आवेदन के लिए हिमाचल हाईकोर्ट की वेबसाइट hphighcourt.nic.in से फार्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह जानकारी हिमाचल हाईकोर्ट के पीआरओ संजीव कुमार सेठी ने दी।

बता दें कि बीते 19 अगस्त को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर ने 137 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एडमिशन के लिए ये रहेगी योग्यता

विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या उनके द्वारा सुझाए गए उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे। कुलाधिपति हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति विधि में उत्कृष्ट विद्वान या विख्यात विधिवेता होंगे। वह विश्वविद्यालय के पूर्णकालिक वैतनिक अधिकारी होंगे। पांच साल के लिए या 65 साल की उम्र तक इस पद पर नियुक्ति होगी।

दाखिले के लिए योग्यता न्यूनतम योग्यता बारहवीं पास
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली या लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट से वर्ष 2016 में आयोजित सीएलएटी या एसएनएपी या एआईएलइटी टेस्ट में हिस्सा लिया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें