केंद्रीय विवि धर्मशाला की ओर से शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एमए (शिक्षा) कार्यक्रम में रिक्त सीटों के लिए फिर से आवेदन मांगे हैं। इस दौरान वे उम्मीदवार जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके या दस्तावेज, प्रवेश शुल्क जमा करने में असफल रहे थे, अब प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को 17 से 25 नवंबर 2020 तक लाइव लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा कर और पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर आवेदन करना होगा। आवेदनकर्ता विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर चयनित उम्मीदवार की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 27 नवंबर को अपलोड की जाएगी।
चयनित उम्मीदवार को प्रवेश शुल्क 29 नवंबर तक जमा करना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अध्यक्ष के अनुसार उम्मीदवार किसी भी जानकारी के लिए सीयूएचपी की वेबसाइट पर जाकर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के प्रोस्पेक्टस को देख सकते हैं।