फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट पर मिलेगा एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश, एचपीयू आज जारी करेगा सूची

Wed, 18 Nov 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में नीट (यूजी)-2020 के प्राप्तांक के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए विवि की ओर से शुरू की गई प्रवेश प्रक्रिया में बुधवार दोपहर बाद तक ऑनलाइन श्रेणी के हिसाब से मेरिट जारी की जानी है। इसके आधार पर ही सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सीट का आवंटन किया जाना है। 

विज्ञापन


विवि की ओर से की जा रहे सीट आवंटन की प्रक्रिया के लिए 12 नवंबर तक 2750 ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पिछले वर्ष करीब 3100 ने एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रदेश के संस्थानों में प्रवेश को आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि इस बार नीट में छात्रों के अधिक प्राप्तांक के कारण मेरिट के भी हाई रहने की उम्मीद है। पिछले सत्र में एमबीबीएस में 467 कट ऑफ रही थी, जबकि बीडीएस एस में 425 कट ऑफ गई थी। इसके इस बार ऊपर जाने की उम्मीद है।

निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 23 नवंबर को जारी होगी आवंटन सूची
एमबीबीएस और बीडीएस की प्रवेश और काउंसलिंग के शेड्यूल के मुताबिक 19 नवंबर को आवेदनकर्ताओं से इंस्टीट्यूट को लेकर पसंद पूछी जाएगी। 23 नवंबर को नीट में प्राप्तंाक और भरी गई श्रेणी के मुताबिक सीट आवंटन लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसमें ऑनलाइन लेटर जारी कर 26 तक संस्थान में ज्वाइन करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


किस कॉलेज में कितनी सीटें
प्रदेश में विवि से संबद्ध छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 120 के हिसाब 720 मेडिकल की सीट उपलब्ध है। जिनका आवंटन मेरिट आधार पर होना है। इसके अलावा विवि के सोलन के निजी मेडिकल कॉलेज की 150 सीट की काउंसलिंग होगी। प्रवेश प्रक्रिया के मुताबिक ही निदेशक चिकित्सा शिक्षा की निगरानी और परीक्षा नियंत्रक एचपीयू के साथ ही अलग से प्रवेश और काउंसलिंग कमेटी गठित की है। एक सरकारी डेंटल कॉलेज की 75, दो निजी कॉलेजों 60-60, एक अन्य निजी कॉलेज की सौ सीट का आवंटन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें