राज्य लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 25 फरवरी को हुई थी। आयोग ने 266 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए किया है।
वहीं चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आठ जून को ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रोलनंबर के आधार पर विवि के वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची जल्द ही विवि के वेबसाइट पर अलग से डाल दी जाएगी। विवि में इन दोनों विषयों में भरी जाने वाली 180 सीटों के लिए प्रदेश और देश भर से करीब 15 हजार छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था।
कृषि विवि पालमपुर के संयुक्त निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) डॉ. हृदयपाल सिंह ने कहा कि बीवीएससी एंड एएच और बीएससी (ऑनर्स कृषि कार्यक्रमों) में प्रवेश के लिए आठ जून को प्रवेश परीक्षा सत्र 2019-20 हुई थी। इसका परिणाम 26 जून को घोषित कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने इसे कृषि विवि की वेबसाइट http://hillagric.ac.in पर डाल दिया गया है।