हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी कला और जूनियर तकनीशियन फीटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 में पोस्ट कोड 640 में जूनियर तकनीशियन फीटर के 307 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
आईपीएच विभाग में इन पदों को भरने के लिए आयोग ने 19 अगस्त 2018 को लिखित परीक्षा और जनवरी 2019 में मूल्यांकन परीक्षा ली। मेरिट में रहने वाले 306 अभ्यर्थियों को आयोग ने सफल घोषित किया है।
जबकि एससी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने पर पद खाली रह गया है। इसी तरह पोस्ट कोड 499 शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 490 पदों को भरने के लिए आयोग ने दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 11 मई 2019 को लिखित परीक्षा करवाई गई।
आयोग ने 1508 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया शीघ्र ही मूल्यांकन परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी। www.hpsssb.hp.gov.in पर भी परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।