सूबे में जेल वार्डरों के 146 पदों के लिए मांगे गए आवेदनों के लिए 25 हजार के करीब आवेदन विभाग के पास पहुंचे हैं। दिसंबर माह में मांगे गए इन आवेदनों के लिए अब भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदनों की अधिक संख्या को देखते हुए ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया प्रदेश भर में 20 दिन तक चलेगी। जेल वार्डर की भर्ती के लिए कांगड़ा, मंडी और शिमला रेंज को चिन्हित किया गया है।
किस जिले में कितने पदों पर मांगे थे आवेदन
कारागारों एवं सुधार केंद्रों में पुरुषों के भरे जाने वाले 132 पदों में बिलासपुर से 7, चंबा से 8, हमीरपुर से 7, कांगड़ा से 33, किन्नौर से एक, कुल्लू से 7, लाहौल-स्पीति से एक, मंडी से 20, शिमला से 16, सिरमौर से 11, सोलन से 11 और ऊना जिला से 9 पदों पर आवेदन मांगे थे। महिला वार्डर के 14 पदों के लिए चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के लिए एक-एक पद भरा जाएगा, जबकि कांगड़ा जिला में महिलाओं के 7 पदों पर आवेदन मांगे गए थे।