फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन-2 के लिए आवेदन करने का एक और मौका, इस तारीख से यहां करें अप्लाई

Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के बाद इंजीनियरिंग में करियर बनाने की चाहत रखने वालों के लिए जेईई मेन में आवेदन का एक और मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन-2 की आवेदन प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस परीक्षा के परिणाम के बाद जेईई मेन-1 और जेईई मेन-2 परीक्षा की रैंकिंग जारी की जाएगी।

विज्ञापन


एनटीए की ओर से जेईई मेन की दो परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसकी पहली परीक्षा होने के बाद परिणाम भी जारी हो चुके हैं। जेईई मेन-1 में किसी वजह से कम अंक लाने वाले या इस परीक्षा से चूकने वाले छात्र अब जेईई मेन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए आठ फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होकर सात मार्च तक चलेगी। जेईई मेन-2 परीक्षा का आयोजन छह अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच होगा। इसका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। दोनों परीक्षा के अंकों के आधार पर एनटीए की ओर से रैंकिंग जारी की जाएगी। इन्हीं छात्रों के बीच से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए चयन होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह होगा आवेदन शुल्क

जेईई मेन-2 में पेपर-1 और पेपर-2 में से कोई एक परीक्षा चुनने पर पुरुष सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये, महिला सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क होगा।

एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए शुल्क 250 रुपये होगा। दोनों पेपर देने का विकल्प चुनने पर सामान्य और ओबीसी के पुरुष अभ्यर्थियों को 900 रुपये जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर के लिए 450 रुपये शुल्क होगा।

यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.jeemain.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें