फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक कॉल से मिलेगी फ्री जॉब ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप भी जॉब ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो बस एक कॉल कीजिए। आपको अपने पंसदीदा कोर्स में ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला शहरी गरीबों को आत्मनिर्भर बनाएगा।
विज्ञापन


स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पात्र लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पात्र होंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक ने इसकी पुष्टि की है।

इनको मिलेगी ट्रेनिंग

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला की परिधि में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार जिनकी सालाना आय दो लाख रुपये से कम है और चयनित शहरी गरीब परिवार इस योजना के लिए पात्र होंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड की छाया प्रतिलिपि या तहसीलदार शिमला शहरी द्वारा जारी दो लाख सालाना से कम या पीडीएस योजना के तहत जारी राशन कार्ड की प्रतिलिपि आवश्यक होगी।

इस दस्तावेजों के आधार पर आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को इसी योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

ये प्रशिक्षण मिलेगा

ये प्रशिक्षण मिलेगा
•सौंदर्य एवं सुसज्जित प्रशिक्षण
•निर्माणकार्य एवं पलंबर का प्रशिक्षण
•रिटेल प्रशिक्षण
•टेलीकॉम प्रशिक्षण

इन नंबरों पर करें संपर्क
वार्ड नंबर=========नाम=========मोबाइल नंबर
1, 2, 3, 4, 15=======सीमा चौहान====9418157867
5, 6, 7, 12, 14======निरुपमा=======9418653866
8, 9, 10, 11, 13=====पूनम=========9736402983
16,17,18,19,20=====भूवनेश्वरी=====9459271607
21,22,23,24,25=====रीता ठाकुर=====9817561442
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें