यज्ञ समापन पर पुजारी वर्ग व शहरवासियों ने पूर्णाहुति में भाग लिया जिसमें मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा, ट्रस्ट सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा, शैलेश शर्मा, कृष्ण स्वरूप, देशराज भारती, शशि चौधरी, त्रिलोक चौधरी, मंदिर सह अधिकारी अमित गुलेरी, कमलकांत, बलदेव व मनोहर आदि शामिल रहे।
पुजारी महासभा के प्रधान एवं मंदिर ट्रस्ट सदस्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंदिर में शहरवासियों व श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास की ओर से 100 किलो देसी घी के हलवे का प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं को कांगड़ी धाम परोसी गई और खीर का प्रसाद भी बांटा गया। भंडारे में देश विदेश से आए श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। सहायक मंदिर आयुक्त एवं एसडीएम अंकुश शर्मा का कहना है कि मां ज्वाला के ‘प्रकटोत्सव’ के आयोजन में कोई कमी नहीं रखी गई।