शिमला। टका बेंच स्थित बुक कैफे को अब ठेकेदार चलाएगा। इस कैफे का टेंडर बिलासपुर की एक फ र्म को अवार्ड हो गया है। यह अगले 10 साल तक ठेकेदार के पास रहेगा। नगर निगम के अनुसार बुक कैफे 13.70 लाख रुपये प्रतिवर्ष के अनुसार ठेकेदार को दिया है।
नगर निगम को अब हर महीने कैफे से एक लाख से अधिक की आय होगी। अभी तक यह कैफे कैदी चला रहे थे। इससे नगर निगम को हर महीने 8 से 10000 की आय हो रही थी। नगर निगम ने शर्त रखी है कि इस कैफ़े में कैदियों के बनाए उत्पाद बेचना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा वीरवार को नगर निगम की एक दर्जन से अधिक पार्किंग के टेंडर भी खोले गए। इनमें महज एक पार्किंग को ठेकेदार मिला है। लिफ्ट की एक पार्किंग को आठ लाख में अवार्ड कर दिया है। शहर की बाकी किसी भी पार्किंग के लिए नगर निगम को ठेकेदार नहीं मिले हैं। अब इन एक दर्जन पार्किंग के लिए दोबारा टेंडर करने होंगे। इनमें से कई पार्किंग ऐसी है जिसके लिए दो से तीन बार टेंडर किए जा चुके हैं। लेकिन ठेकेदार इसे चलाने को तैयार नहीं हो रहे। यह पार्किंग नगर निगम के लिए मुसीबत बन गई है। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद नगर निगम को इनसे एक भी रुपये की आय नहीं हो रही है। आने वाले दिनों में नगर निगम इसे दोबारा टेंडर करने की सोच सकता है