फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों और शहरों से सटे क्षेत्रों को टीसीपी से बाहर करने की तैयारी

Fri, 12 Jul 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से क्षेत्रों को बाहर करने के लिए प्रदेश सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी गठित की है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर इस कमेटी के चेयरमैन होंगे जबकि शिक्षा एवं कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर इसके सदस्य होंगे। टीसीपी के अफसरों को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री सरवीण चौधरी कमेटी में नहीं है।

विज्ञापन


यह कमेटी प्रदेश के प्लानिंग एरिया और विशेष क्षेत्र एरिया का आंकलन करेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि क्यों लोग टीसीपी में नहीं रहना चाहते हैं? लोगों को टीसीपी में रहते हुए क्या क्या दिक्कतें पेश आ रही हैं। इनका पूरा आकलन कर कमेटी टीसीपी से बाहर किए जाने का प्रस्ताव तैयार करेगी।

तीन महीने के भीतर इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जाना है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सैकड़ों गांवों को टीसीपी में शामिल कर दिया है। कई पंचायतें ऐसी हैं जिन्हें यह पता नहीं है कि वह टीसीपी में हैं या फिर उनका एरिया पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन


सरकार के पास आए हैं 84 आवेदन
हिमाचल सरकार के पास 84 ऐसे आवेदन आए हैं, जिसमें लोगों ने टीसीपी से बाहर करने की गुहार लगाई है। घुमारवीं, सुंदरनगर, पालमपुर जैसे ऐसे दर्जनों शहरी क्षेत्र हैं जिन्होंने टीसीपी से बाहर करने की मांग की है। इसके अलावा दर्जनों पंचायत के प्रधानों ने सरकार से टीसीपी से बाहर करने का मामला उठाया है। इस मामले के चलते सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें