फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल टला, हाईकमान से अभी नहीं मिली हरी झंडी

Mon, 24 Feb 2020 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल टल गया है। भाजपा हाईकमान ने नए मंत्री बनाने को अभी हरी झंडी नहीं दी है। दूसरी ओर विधानसभा के नए अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सहमति लेंगे। इसके बाद सोमवार शाम सात बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में स्पीकर के नाम पर औपचारिक सहमति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


हिमाचल मंत्रिमंडल में मंत्रियों के दो पद खाली चल रहे हैं। बजट सत्र शुरू होने से पहले या इस बीच नए मंत्रियों के बनाए जाने की तैयारी थी। खुद सीएम ने इसके संकेत दिए थे, पर हाईकमान ने फिलहाल अपनी अंतिम राय नहीं दी है। ऐसी स्थिति में मंत्रिमंडल विस्तार थोड़े वक्त के लिए आगे टल गया है। 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बजट सत्र की पहली बैठक के बाद नए स्पीकर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का नियमानुसार औपचारिक चुनाव होगा। डॉ. राजीव बिंदल के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद से यह पद खाली है। सदन के पहले दिन की कार्यवाही का संचालन प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ही करेंगे। 
विज्ञापन


नए स्पीकर के नाम पर संशय 
नया स्पीकर कौन होगा, इस पर अभी तक संशय बना हुआ है। इस बारे में पहेलियां बुझाई जा रही हैं। हालांकि, इस पद के लिए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, वरिष्ठ विधायक कर्नल इंद्र सिंह आदि के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें