फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बारिश के बाद ढली मंडी में नहीं पहुंच पाई गोभी की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे मटर 45 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिके
विज्ञापन

करसोग, ठियोग और चियोग से आ रही मटर की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में अपर शिमला में सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को गोभी नहीं पहुंच पाई। सब्जी मंडी में इन दिनों टुटू, गुम्मा, छैला, बलग और बागड़ी से गोभी की खेप पहुंच रही थी लेकिन बारिश के दौरान किसान खेतों से गोभी नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन

मंडी में मटर के दामों में भी हल्का उछाल आया है। मंगलवार को सब्जी मंडी में मटर 45 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। बीते दिन मटर 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। मंडी में करसोग, ठियोग, चियोग, धमांदरी, सिरमौर और बागड़ी सहित अन्य क्षेत्रों से मटर की करीब 1,000 बोरी पहुंची थी। बाहरी राज्यों से लगातार मटर की मांग बढ़ रही है जिससे दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि फूलगोभी की खेप अभी मंडी से बाहरी राज्यों में नहीं भेजी जा रही है क्योंकि मांग के अनुसार कम सप्लाई होने से इसे स्थानीय विक्रेता ही खरीद रहे हैं। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि मंगलवार को केवल मंडी में मटर की फसल ही बिकने के लिए पहुंची थी जो दिल्ली, मुंबई के अलावा गुजरात भेजी गई है। बाहरी राज्यों की मांग के अनुसार मंडी में फसल नहीं पहुंच रही है जिससे दामों में उछाल आया है। आने वाले दिनों में मंडी में फ्रासबीन सहित अन्य फसलों की आवक भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें