फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडवी के रिक्त पदों को जल्द भरे सरकार: संघ

Sat, 20 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से सीएंडवी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा  5531 पद सीएंडवी के खाली हैं। इसमें शारीरिक शिक्षकों के 1861 पद और कला अध्यापकों के 1467 पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा कुठेड़ में डीएमएपीईटी और शास्त्री के पद रिक्त पड़े हैं। सराज विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे माध्यमिक स्कूल हैं, जहां सभी सीएंडवी के पद खाली चल रहे हैं। प्रदेश में सीएंडवी के कुल स्वीकृत पद 17567 हैं। इसमें 5531 पद रिक्त पड़े हैं।

कला अध्यापक के 1467 पद, पीईटी के 1861 पद, शास्त्री के 1181 पद, भाषा अध्यापक के 768 पद, गृह विज्ञान के 132, संगीत के 13, योग के 7, उर्दू के 11 पद प्रदेश में रिक्त हैं। बिलासपुर जिले में 424, चंबा में 475, हमीरपुर में 437, कांगडा में 869, मंडी में 825, शिमला में 789, सिरमौर में 512, सोलन में 409,  ऊना में 409, कुल्लू में 267, किन्नौर में 67, स्पीति में 13, केलांग में 35 पद रिक्त पड़े है। 
विज्ञापन


इन रिक्त पदों को भरने के संदर्भ में संघ शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा से बगस्याड में मिला था। सचिव ने संघ को आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को मान लिया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि 24 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इन पदों को स्वीकृति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें