छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत की प्रस्तुतियां देकर जमाया रंग अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्योलिया के सोमवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पद्मश्री से सम्मानित संगीतकार प्रो. सोमदत्त बट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीशा भलूनी ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नाटी डाली, समूह गान, एकल गान जैसी कई प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन के दुष्परिणाम को उजागर करने वाले नाटक का मंचन कर मोबाइल का कम उपयोग करने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य निशा भलूनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की साल भर की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। पद्मश्री . सोमदत्त बट्टू ने अपने विद्यार्थी जीवन को भी याद करते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान विभाजन से पूर्व उनका विद्यार्थी जीवन कैसे बिता। प्रो. बट्टू ने अनन्या, धविना, भावना, दीशांत, दीपिका, अंशुल, सोनिया, हर्षित इत्यादि को वार्षिक परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए सम्मानित किया। खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दीक्षित, विकास, अश्विन और शिवम को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि मुक्केबाजी के अंतरराष्ट्रीय कोच एसके शांडिल स्कूल के विद्यार्थियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वार्षिक समारोह में एसके शांडिल भी मौजूद रहे। ब्यूरो