फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दूरसंचार के कर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारत संचार निगम लिमिटेड दूरसंचार परिमंडल शिमला की ओर से सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक चरण सिंह ने दूरसंचार परिमंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कहा कि देश की आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। मुख्य महाप्रबंधक विवेक जायसवाल के नेतृत्व में एसडी कांप्लेक्स कसुम्पटी में पद यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर सतर्कता अधिकारी सरोज कुमार नरेषट, मानव संसाधन एवं प्रशासन के उपमहाप्रबंधक पंकज कृष्ण गुप्ता, सीएफए के उपमहाप्रबंधक राज कुमार सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें