फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: शाह या राजनाथ आएंगे हिमाचल के मंडी, मोदी को बुलाने की भी तैयारी

Fri, 08 Oct 2021 11:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रचार में बुलाने की तैयारी है, मगर उनके आने पर अभी संशय है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा संगठन को इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ इस तरह के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रचार में बुलाने की तैयारी है, मगर उनके आने पर अभी संशय है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा संगठन को इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ इस तरह के संकेत दिए हैं। भाजपा चाह रही है कि प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की कम से कम एक-एक जनसभा हो। वे मोदी, शाह, राजनाथ, गडकरी जैसे बड़े नेताओं को हिमाचल बुलाना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


ज्यादा संभावना राजनाथ सिंह के आने की इसलिए है, क्योंकि वह मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व सैनिक वोटों के लिए उपयोगी होंगे। यहां से रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद प्रत्याशी हैं। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जनसभा को संबोधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश आना तय है। नड्डा भी जुब्बल-कोटखाई या फतेहपुर में संबोधित कर सकते हैं। वह मंडी भी जा सकते हैं। अनुराग ठाकुर तो शुक्रवार को भी अर्की में थे। भाजपा भी अपने स्टार प्रचारकों को जल्दी तय करेगी। इस संबंध में प्रदेश भाजपा नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से बात हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें