फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव हिमाचल: मजबूत लोकतंत्र का संदेश देंगे देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी

Fri, 29 Oct 2021 10:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

मंडी संसदीय उपचुनाव में  देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी कल्पा में वोट डालेंगे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि 12:30 बजे श्याम सरण नेगी को उनके घर कल्पा से सरकारी वाहन में सम्मानपूर्वक बूथ नंबर 51 पर लाया जाएगा। 
विज्ञापन
पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले देश के पहले मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी भी शनिवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर मजबूत लोकतंत्र का संदेश देंगे। उनके स्वागत के लिए मतदान केंद्र को विशेष रूप से सजाया गया है। मंडी संसदीय उपचुनाव में  देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी कल्पा में वोट डालेंगे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि 12:30 बजे श्याम सरण नेगी को उनके घर कल्पा से सरकारी वाहन में सम्मानपूर्वक बूथ नंबर 51 पर लाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन सहित प्रशासन की ओर से रेड कारपेट बिछाकर और किन्नौरी वेशभूषा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ किन्नौरी टोपी और मफलर पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


एक जुलाई, 1917 को कल्पा में जन्में श्याम सरण नेगी ने पहला वोट 25 अक्तूबर, 1951 को ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद पहले चुनाव में डाला था। कल्पा जनजातीय जिले का हिस्सा है। यहां बर्फबारी होने से पहले ही मतदान प्रक्रिया हो गई थी। श्याम सरण नेगी ने सबसे पहले वोट डाला था। 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने देश के मतदाताओं और खासकर युवाओं से आह्वान किया है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को अवश्य मतदान करना चाहिए। उन्होंने जनजातीय जिले के लोगों से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें