फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी कुशाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

Thu, 14 Oct 2021 11:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने सेना की कैप और मैडल वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की वर्ष 2019 की गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि सेना के नाम पर राजनीति नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल ने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद पर सेना के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने सेना की कैप और मैडल वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की वर्ष 2019 की गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि सेना के नाम पर राजनीति नहीं की जा सकती। जबकि भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर प्रत्याशी की सेना की कैप और मैडल लगी फोटो प्रचारित की जा रही है। अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने अपने नाम के आगे बिग्रेडियर के साथ सेवानिवृत्त नहीं लिखा है।

विज्ञापन


जबकि आर्मी मुख्यालय की ओर से वर्ष 2014 में यह प्रावधान किया गया है। उधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने बताया कि शिकायत को भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। वहां से निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, नामांकन के बाद कुशाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी के पास अलग से आवेदन कर नाम के आगे बिग्रेडियर और पीछे ठाकुर जुड़वाने का आवेदन किया था। इस आवेदन को जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीकार कर लिया था और इसके बाद से कुशाल सेना के पद ब्रिगेडियर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें