फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला उपचुनाव: दिन भर जुगाड़ में लगे रहे टिकट के तलबगार

Mon, 23 Sep 2019 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आचार संहिता लगने के एक दिन बाद भी भाजपा और कांग्रेस टिकट के तलबगार टिकट के जुगाड़ में लगे रहे। कांग्रेस से सुधीर शर्मा लगातार दिल्ली में डटे हैं। टिकट लेकर मंगलवार या बुधवार तक उनका ढोल बाजे के साथ धर्मशाला आने का प्लान है। सोमवार को वह सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। रविवार को उन्होंने टिकट मिलने से पहले दिल्ली से ही धर्मशाला में अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर ग्राउंड पर फील्डिंग सेट करवा दी।

विज्ञापन


भाजपा के चार सेक्टरों से इतर उन्होंने धर्मशाला को 12 जोन में बांट कर महीने राजनीति की बिसात बिछाई। सेक्टर इंचार्ज का जिम्मा भी लोकल नेताओं को दिया गया। किशन कपूर भी दिल्ली में डेरा डाले हैं। रविवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। इससे इतर भाजपा से टिकट के कई तलबगार दिल्ली में अपने आकाओं के सहारे लॉबिंग के लिए डटे हैं। चुनाव समिति की बैठक शिमला में होने की भनक लगने पर भाजपा की टिकट के एक तलबगार शिमला पहुंच गए।

Trending Videos
विज्ञापन

कुछेक तलबगार धर्मशाला में फील्डिंग सेट करते रहे। इनमें से एक तलबगार दिन भर धर्मशाला में फील्डिंग सेट कर रात को ही दिल्ली रवाना हो गए। खासकर भाजपा में टिकट को लेकर तलबगारों की पूरा दिन धुकधुकी बढ़ी रही। खास बात यह चल रही है कि इस सियासी धुकधुकी की धमक नड्डा, धूमल, शांता और जयराम गुटों के इर्द गिर्द घूमती रही।

उधर, कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि उपचुनाव की तैयारी बूथ लेवल तक होगी। दिल्ली में अभी तक किसी वरिष्ठ नेता से नही मिले हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अभी तक चुनाव समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है। चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों का पैनल बनेगा। इसके बाद दिल्ली में हाईकमान इस पर विचार कर पार्टी हित में उचित प्रत्याशी पर निर्णय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें