फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, प्रत्याशी अभी तय नहीं

Mon, 23 Sep 2019 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बावजूद प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस अभी तक दोनों सीटों के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों पर फैसला नहीं ले सके हैं। उधर, भाजपा और कांग्रेस के कई दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वे टिकट झटकने को बेताब हैं। 

विज्ञापन


आज चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को उपचुनाव की अधिसूचना के बाद से 30 सितंबर तक दोनों ही हलकों में प्रत्याशी नामांकन भर सकेंगे। एक अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और तीन तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए 16 दिन मिलेंगे। दोनों विधानसभा हलकों में 21 अक्तूबर को मतदान होगा और दो दिन बाद 24 को नतीजे घोषित होंगे।

28 लाख रुपये तक ही धनराशि कर सकेगा हर प्रत्याशी 
हर प्रत्याशी 28 लाख तक अपने प्रचार के लिए राशि खर्च कर सकेगा। लोकसभा चुनाव में धर्मशाला के विधायक किशन कपूर के कांगड़ा और पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद ये दोनों विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें