शिमला के उपनगर न्यू शिमला, विकासनगर, कसुम्पटी,
मैहली और पंथाघाटी से बसों के माध्यम से आने जाने वाले लोगों के लिए राहत
की खबर है। अब यहां की जनता को लोकल रूट की बसों में भीड़ का सामना नहीं
करना होगा।
इन रूट पर एचआरटीसी लोकल डिपो की बसें अब बीसीएस से
चलाएगा। ओल्ड बस स्टैंड में ट्रैफिक की समस्या हल करने और बसों में भीड़
घटाने के लिए एचआरटीसी यह बदलाव करने जा रही है।
इन सभी रूटों पर
रवाना होने वाली बसें ओल्ड बस स्टैंड में दस मिनट के लिए काउंटर लगाकर रूट
पर रवाना हो जाएंगी। बीसीएस स्थित पुलिस गुमटी के पास एचआरटीसी का बुकिंग
काउंटर और इंचार्ज आफिस खोला जाएगा।