फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड बस स्टैंड में बसों की भीड़ होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के उपनगर न्यू शिमला, विकासनगर, कसुम्पटी, मैहली और पंथाघाटी से बसों के माध्यम से आने जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। अब यहां की जनता को लोकल रूट की बसों में भीड़ का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन


इन रूट पर एचआरटीसी लोकल डिपो की बसें अब बीसीएस से चलाएगा। ओल्ड बस स्टैंड में ट्रैफिक की समस्या हल करने और बसों में भीड़ घटाने के लिए एचआरटीसी यह बदलाव करने जा रही है।

इन सभी रूटों पर रवाना होने वाली बसें ओल्ड बस स्टैंड में दस मिनट के लिए काउंटर लगाकर रूट पर रवाना हो जाएंगी। बीसीएस स्थित पुलिस गुमटी के पास एचआरटीसी का बुकिंग काउंटर और इंचार्ज आफिस खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

बीसीएस में खुलेगा बुकिंग काउंटर

यहां पर एचआरटीसी लोकल डिपो इंचार्ज की तैनाती करेगा। बसों का पूरा नियंत्रण यहीं से होगा। चालक-परिचालक की ड्यूटी और बसों की ड्यूटी यहीं से लगेगी।

ओल्ड बस स्टैंड में घंटों बसें खड़ी रहने के कारण लगने वाले जाम की समस्या हल करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। हालांकि राजधानी से 40 किलोमीटर के दायरे में चलने वाली बसों का संचालन ओल्ड बस स्टैंड से ही होगा।

बीसीएस से चलाया जाएगा इंचार्ज ऑफिस : नेगी

क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी देवासेन नेगी  ने बताया कि बीसीएस में पुलिस चौकी के पास बुकिंग काउंटर और इंचार्ज ऑफिस खोला जाएगा। न्यू शिमला, मैहली और पंथाघाटी रूट पर चलने वाली बसें यहीं से कंट्रोल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें