फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर नौ माह बाद दौड़ी एचआरटीसी की बस

Tue, 11 Jun 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

देश के सबसे लंबे 981 किलोमीटर और ऊंचाई वाले दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
लेह-दिल्ली बस सेवा शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे लंबे 981 किलोमीटर और ऊंचाई वाले दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शुरू हो गई है। नौ महीने बाद बस केलांग बस अड्डा से 23 यात्रियों को लेकर लेह के लिए निकली है। इसमें विदेशी यात्री भी शामिल हैं। बस को एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिछले साल 8 जून को बस सेवा बहाल हुई थी।

विज्ञापन



निगम की बस में दिल्ली से लेह तक का प्रति सवारी किराया 1,657 रुपये है। 30 घंटे के सफर में यात्री दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के साथ लेह, लदाख घूमने का आनंद बारालाचा और इसके आसपास बर्फ की दीवारों के बीच से कर सकेंगे। निगम के अधिकारियों ने बताया कि पहले लेह-दिल्ली का किराया 1,740 रुपये था।

साथ ही 1,026 किमी दूरी के लिए करीब 35 घंटे का समय लगता था। अब किरतपुर-मनाली फोरलेन बनने से इस रूट की लंबाई 45 किलोमीटर घटने से सफर भी पांच घंटे कम हो गया है। एचआरटीसी केलांग डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि केलांग डिपो की बसे ने मंगलवार सुबह पांच बजे से लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन



लेह रूट की समयसारिणी में किया है बदलाव
एचआरटीसी ने लेह-दिल्ली रूट पर चलने वाली बस की समयसारिणी में बदलाव किया है। यह बस पहले दिल्ली से लेह के लिए 2:30 बजे चलती थी, अब दिल्ली से यह बस 12:15 बजे प्रस्थान करेगी। सुबह 5:00 बजे केलांग पहुंचेगी। यहां से 5:30 बजे लेह के लिए रवाना होगी। केलांग में रात्रि ठहराव नहीं होगा। आरएम राधा देवी ने बताया कि इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है, जिससे यात्रियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन

उदयपुर-त्रिलोकीनाथ के बीच इलेक्ट्रिक वैन सेवा शुरू
 वहीं मंगलवार को एचआरटीसी के केलांग डिपो ने इलेक्ट्रिक वैन को केलांग-उदयपुर के बीच में शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक वैन के चलने से घाटी के लोगों को  सुविधा मिलेगी। निगम आने वाले समय में वाहनों की संख्या को भी बढ़ाएगा। लोकल रूटों पर विधायक अनुराधा राणा के आदेशों के बाद एक बार फिर से उक्त वाहनों को घाटी में चलाने की कवायत शुरू की गई है। गौर रहे कि केलांग डिपो के पास तीन इलेक्ट्रिक वैन हैं, जिसमें से एक वैन को मंगलवार से चला दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें