हिमाचल प्रदेश में शनिवार की सुबह एक बस हादसा हुआ है। बस शिमला की तरफ जा रही थी इसी बीच नानखारी के पास खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है वहीं 10 घायल बताए जा रहे हैं।
Himachal Pradesh: 2 dead, 10 injured after a bus, going towards Shimla, fell into a gorge in Nankhari.
— ANI (@ANI) October 21, 2017
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 1.09 करोड़ की लागत से रावी नदी पर बना करीब 350 फीट लंबा परेल पुल धराशायी हो गया था। नदी पर बना पुल सड़क की दोनों ओर बीम और बीच में एक पिलर के सहारे टिकाया गया था। हादसे के समय पुल से ईंटों से लदा ट्रक, एक कार, मोटरसाइकिल और चार स्थानीय लोग गुजर रहे थे।
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: मिनटों में गिरा करोड़ों का पुल, हवा में 'लटके' ट्रक और कार
पुल बीच से टूटकर नदी में गिर गया जहां कोई पिलर नहीं था। कार पुल के एक हिस्से में लटक गई जबकि ट्रक और बाइक समेत जा रहे लोग नीचे गिर गए। हादसे में छह लोग घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें- रामपुर के पांडाधार में आल्टो खाई में गिरी, चार की मौत
पुलिस ने पुल बनाने वाले पंचकूला निवासी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुल किस वजह से गिरा इसकी जांच के लिए धर्मशाला से विशेषज्ञों की टीम बुलाई है।