फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एचआरटीसी के स्कूल बस पास काउंटर कल से खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग भेजने वाले स्कूलों के बच्चों के ही बनेंगे पास
विज्ञापन

एक मार्च से शहर में चार्टर्ड स्कूल बसों का संचालन होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी 20 फरवरी से स्कूल बस पास काउंटर खोलेगा। काउंटरों पर इस बार उन्हीं स्कूलों के बच्चों के पास बनेंगे जिनकी ओर से एचआरटीसी को लिखित में मांग भेजी गई है। अन्य स्कूलों के बच्चों के पास स्कूल प्रबंधनों की ओर से लिखित मांग भेजने के बाद बनाए जाएंगे। एक मार्च से एचआरटीसी शहर में चार्टर्ड स्कूल बसों का संचालन शुरू कर देगा।

सोमवार से एचआरटीसी ओल्ड बस स्टैंड और संजौली में चार्टर्ड स्कूल बस पास काउंटरों का संचालन शुरू कर देगा। सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे के बीच अभिभावक इन काउंटरों पर अपने बच्चों के बस पास बनवा सकेंगे। रविवार और छुट्टी के दिन भी काउंटरों पर पास बनेंगे। शहर के जिन स्कूलों ने चार्टर्ड स्कूल बस उपलब्ध करवाने के लिए एचआरटीसी को लिखित मांग भेजी है उनकी सूची पास काउंटरों पर चस्पा कर दी जाएगी। इन्हीं स्कूलों के छात्रों के पास बनाए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पास बनेंगे। बस की क्षमता पूरी होने के बाद पास नहीं बनाए जाएंगे। एचआरटीसी ने इस साल शहर के प्राइवेट और कांवेंट स्कूलों को चार्टर्ड स्कूल बसें उपलब्ध करवाने की व्यवस्था में बदलाव किया है। स्कूल लिखित में एचआरटीसी को बच्चों की संख्या और रूट का विवरण देंगे जिसका आकलन करने के बाद बसों की व्यवस्था की जाएगी। हर साल एचआरटीसी 50 से अधिक बसें बतौर स्कूल बस संचालित करता है जिसका लाभ 1500 से अधिक स्कूली बच्चों को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के 6 स्कूलों ने एचआरटीसी को मांग भेज दी है जबकि अन्य स्कूलों की ओर से अभी मांग नहीं भेजी है।

कोट

20 फरवरी से ओल्ड बस स्टैैंड और संजौली में पास काउंटर खोल दिए जाएंगे। इसमें जिन स्कूलों की ओर से चार्टर्ड स्कूल बसों की मांग आई है उन्हीं स्कूलों के बच्चों के पास बनाए जाएंगे। एक मार्च से शहर में चार्टर्ड स्कूल बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-विनोद कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें