राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट-लूहरी में बालीचौकी के चलोगी मोड़ के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे आनी से कुल्लू तरफ जाते हुए एचआरटीसी बस बालीचौकी से तीन किलोमीटर दूर औट की तरफ चलोगी मोड़ पास के पास तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पहाड़ी से टकरा गई।
जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में करीब दस यात्री घायल हो गए। बस में सवार प्रत्यक्षदर्शी फ्रंट सीट पर बैठे टेक सिंह निवासी खुहन आनी ने बताया कि लगभग तीन दर्जन से अधिक सवारियों की जान बस चालक की सूझबूझ से बच गई। बालीचौकी से औट की तरफ चलोगी मोड़ के पीछे एकदम बस का एक्सीलेटर अचानक बढ़ गया।
गाड़ी को नियंत्रण में ना होता देख चालक ने समझदारी के साथ बस को पहाड़ी की ओर मोड़ लिया। जिस टक्कर में दस लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अगर बस चालक ने अपनी समझदारी से काम नहीं लिया होता तो बस तीन सौ मीटर नीचे तीर्थन खड्ड में गिर सकती थी।
हादसे घायलों में टेक सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी खुहन आनी, किरण, शारदा, नार सिंह पुत्र पनोटी निवासी आनी, कुशल पुत्र सुरेंद्र धनेड़ा सुंदरनगर, प्रोमिला पत्नी सुरेंद्र धनेहड़ा सुंदरनगर, मेघ सिंह पुत्री चुनी लाल निवासी बंजार, चुनी लाल निवासी मंगलौर बंजार को ब घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी से उपचार करने के बाद घर भेज दिया है।
वहीं थाना प्रभारी औट लोकेंद्र नेगी ने बताया कि चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।