फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: लहसुन उत्पादकों की चांदी, 75 रुपये किलो मिल रहे दाम

Wed, 12 May 2021 10:58 AM IST
Krishan Singh योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)

सार

लहसुन की फसल को शिमला, सोलन की मंडियों सहित पड़ोसी राज्यों में पहुंचाया जा रहा है। 15 दिन से लहसुन के दाम न्यूनतम 40 से लेकर अधिकतम 75 रुपये प्रति किलो पर टिके हुए हैं। बीते वर्ष इन दिनों लहसुन के दाम न्यूनतम 25 से  लेकर अधिकतम 50 रुपये प्रति किलो पर सिमट गए थे। दाम बढ़ते देख किसानों में उत्साह है।
विज्ञापन
सिरमौर में लहसुन की बंपर पैदावार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सैनधार और गिरिपार में इस बार लहसुन की बंपर पैदावार हुई है। भारी मात्रा में लहसुन आढ़तियों के माध्यम से पड़ोसी जिलों और राज्यों की मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, बारिश कम होने से आकार छोटा है। बावजूद शुरुआती दौर में ही किसानों को लहसुन के वाजिब दाम मिल रहे हैं। सैनधार और गिरिपार क्षेत्र में 50 से 60 हजार क्विंटल के बीच लहसुन की पैदावार होने का अनुमान है। लहसुन की फसल को शिमला, सोलन की मंडियों सहित पड़ोसी राज्यों में पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन


15 दिन से लहसुन के दाम न्यूनतम 40 से लेकर अधिकतम 75 रुपये प्रति किलो पर टिके हुए हैं। बीते वर्ष इन दिनों लहसुन के दाम न्यूनतम 25 से  लेकर अधिकतम 50 रुपये प्रति किलो पर सिमट गए थे। दाम बढ़ते देख किसानों में उत्साह है। किसान बड़े पैमाने पर लहसुन की फसल को मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू के चलते लगी नई बंदिशों के दौरान बीते दो दिनों से बाजार और मंडियां मात्र तीन घंटे के लिए खुली रहने के कारण किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

किसान फसल को लेकर जब घर से निकलते हैं लेकिन मंडियों तक पहुंचते ही उन्हें दुकानें बंद मिलती हैं। ददाहू के आढ़तियों ने मंडियों का समय बढ़ाने की मांग की है। सब्जी मंडी ददाहू के प्रधान कमल राज वर्मा, राजेश ठाकुर, विक्रम सिंह, जगत राम और अरविंद कुमार ने बताया कि लहसुन की बढ़ती सप्लाई को ध्यान में रखते हुए मंडियां खुलने का समय बढ़ाया जाए। जिला मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि आढ़तियों की मांग को उपायुक्त के ध्यान में लाया गया है। मंडी मे आढ़तियों को दुकानें खोलने में छूट मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें