फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा सांड ने ली बुजुर्ग महिला की जान

Wed, 22 Apr 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के शाहतलाई में खेत में घास काटने गई एक महिला को आवारा सांड ने मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार सुबह लगभग 11 बजे शाहतलाई इलाके के झबोला गांव में हुई।
विज्ञापन


सांड के हमले से घायल महिला को लहूलुहान अवस्था में हालांकि अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार झबोला पंचायत की सीता देवी (65) सुबह अपने खेत में घास काट रही थी।

अचानक एक आवारा सांड पीछे से दौड़ता हुआ आया और उस पर हमला कर दिया। सींगों के प्रहार से सांड ने महिला को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। महिला ने भगाने की कोशिश तो की, लेकिन सांड भागने की बजाय उस पर बार-बार हमला करता रहा।
विज्ञापन


महिला ने सहायता के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने महिला को बड़सर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झबोला पंचायत प्रधान जगतराम धीमान, उपप्रधान महेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार का कहना है कि सरकार से कई बार आवारा पशुओं की समस्या को लेकर शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं हो सका। मृतक महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है। उन्हाेंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें