फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मिनट चला राज्यपाल अभिभाषण, 15 मिनट में कार्यवाही खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण चर्चा में रहा। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही केवल 15 मिनट ही चली। कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह का अभिभाषण पांच मिनट में ही खत्म हो गया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने केवल दो पैराग्राफ पढ़कर अपने अभिभाषण को खत्म कर दिया और कहा कि अभिभाषण को सदन के पटल पर रख दिया गया है, जिसे पढ़ा हुआ मान लिया जाए। इसके बाद सदन में सन्नाटा-सा छा गया। कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह करीब 11 बजे सदन में पहुंचे। राज्यपाल के साथ स्पीकर बृज बिहारी बुटेल भी सदन में आए। राज्यपाल के पहुंचते ही राष्ट्रगान हुआ।
Trending Videos

पहले पेज के दो पैरा ही पढ़े

इसके बाद कल्याण सिंह ने 39 पृष्ठों के अभिभाषण के 128 पैराग्राफ में से पहले पेज के दो पैरा पढ़े। उन्होंने कहा कि अभिभाषण की प्रतियां सदन के पटल पर सभी सदस्यों को दे दी गई हैं। वे इन्हें पढ़ा मानें। पांच मिनट के अंतराल में दूसरी बार राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ बाहर निकल गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी बाहर चले गए। इस बीच सभापति की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि सदन की अगली कार्यवाही अब पौने 12 बजे शुरू होगी।

पौने 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई और मुख्यमंत्री ने सदन में सप्ताह की कार्यसूची से अवगत करवाया। इसके बाद 10 विधेयकों की प्रतियां सभा पटल पर रखी गईं। इसी बीच, मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2014-15 की अनुपूरक मांगों को सदन के पटल पर रखा। फिर 11 बजकर 55 मिनट पर सदन की बैठक 12 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

सदन में यह कहा राज्यपाल ने

‘हिमाचल के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में मुझे आप सबको संबोधित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। मैं हिमाचल के सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

मैं इस वर्ष के पहले सत्र तथा हिमाचल की 12वीं विधानसभा के आठवें सत्र में आप सभी का स्वागत करता हूं। मेरी सरकार ने 25 दिसंबर 2012 को सत्ता संभाली।

तभी से अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को नीति दस्तावेज के रूप में अपनाया गया। इसमें किए अधिकांश वायदों को मेरी सरकार ने पूरा कर दिया है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें