फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 100 सरकारी स्कूलों को जारी हुआ ज्ञानोदय योजना में 15-15 लाख का बजट

Sat, 25 Mar 2023 05:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना में प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों को 15-15 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को सरकार ने कुल 15 करोड़ की राशि की है। 
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना में प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों को 15-15 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को सरकार ने कुल 15 करोड़ की राशि की है। प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने को साल 2020 में जयराम सरकार यह योजना लेकर आई थी।

विज्ञापन


योजना के तहत चयनित 100 विद्यालयों में गुणात्मक बदलाव तथा छात्र-शिक्षकों का उचित अनुपात सुनिश्चित कर सुधार किया जाना है। योजना के तहत इन स्कूलों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। पीने के पानी का उचित बंदोबस्त होगा। स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। पुस्तकालय बनाए जाएंगे। खेलकूद की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें