फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बीटेक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 24 से होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में बीटेक प्रथम वर्ष और लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष के नए छात्रों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी। यह कार्यक्रम सभी प्रवेशित छात्रों के लिए अनिवार्य है। इसके बाद 24 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। यूआईटी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है और मेरिट सूचियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

प्रेरण कार्यक्रम 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे एचपी विश्वविद्यालय सभागार में होगा।किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन 21 अगस्त को एआई एंड एमएल, सीएसई, आईटी और ईसीई शाखाओं के छात्रों के लिए होगा। 22 अगस्त को सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सभी लेटरल एंट्री उम्मीदवारों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया यूआईटी अकादमिक ब्लॉक में सुबह 10:30 बजे से होगी। बी.टेक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 24 अगस्त से समय सारणी के अनुसार शुरू होंगी। बी.टेक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं पहले से चल रही हैं लेकिन लेटरल एंट्री छात्र प्रवेश के बाद शामिल हो सकते हैं। छात्रों को सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लानी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें