फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल बताएगा कैसे चलाएं इंटरनेट?

Thu, 15 Jan 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट साक्षरता और डाटा प्रयोग के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बीएसएनएल नई पहल कर रहा है। 16 जनवरी को बीएसएनएल का ‘ईच वन टीच वन’ अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन


अभियान में शिमला में बीएसएनएल के करीब 700 कर्मचारी और अधिकारी डेढ़ लाख मोबाइल इंटरनेट यूजर्ज को जागरूक किया जाएगा। बीएसएनएल मोबाइल इंटरनेट यूजर्स और रिटेलरों को इंटरनेट साक्षरता और डाटा प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

बीएसएनएल प्रबंधन की ओर से अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान के पहले दिन कम से कम एक उपभोक्ता को जागरूक करने का लक्ष्य दिया गया है। 16 जनवरी को बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह शिमला में अभियान की औपचारिक शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में टूटीकंडी आईएसबीटी, ओल्ड बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित शहर के उपनगरों में बीएसएनएल के प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त ठियोग, रामपुर, रोहड़ू और रिकांगपिओ में मंडल प्रमुखों की अगुवाई में अभियान चलाया जाएगा।

बीएसएनएल उपभोक्ता अब अपनी शिकायतें निगम के फेसबुक पेज पर भी दर्ज करवा सकेंगे। फेसबुक पेज पर उपभोक्ताओं के लिए ताजा अपडेट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

जागरूक करने के लिए चलाया अभियान : सिंह
बाजार में स्मार्ट फोन की बाढ़ आने के बाद तेजी से मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ी है। उपभोक्ताओं को डाटा प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए ‘ईच वन टीच वन’ अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

- एमसी सिंह, महाप्रबंधक बीएसएनएल

इन बिंदुओं पर जागरूक करेंगे
• मोबाइल हेंडसेट में कैसे करें डाटा सेटिंग
•किस उपभोक्ता के लिए कौन सा डाटा प्लान फायदेमंद
•कौन से क्षेत्रों में टू जी और कौन से क्षेत्रों में उपलब्ध है थ्री जी सेवा
•मोबाइल में कब रखें डाटा ऑन और कब ऑफ
•कैसे कम करें अपने मोबाइल में बैटरी यूज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें