भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल अपने इंटरनेट सेवाओं की दरों को नहीं बढ़ाएगा। निगम अन्य कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई दरों के बावजूद पुरानी दरों पर ही सेवाएं देगा।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक दूरसंचार जिला शिमला एमसी सिंह ने कहा कि अन्य इंटरनेट प्रदाता कंपनियों ने अपने रेट में बढ़ोतरी की है। पोस्टपेड उपभोक्ताओं को दो पैसा प्रति दस केबी की दर और प्रीपेड उपभोक्ताओं को डाटा प्लान में यह शुल्क दो पैसे प्रति दस केबी है।
महज 139 रुपए में करो रिचार्ज
वर्तमान में प्रीपेड उपभोक्ता को एक जीबी के लिए मात्र 139 रुपये का भुगतना करना होता है। इसमें फ्री लिमिट के बावजूद बीएसएनएल की दरें कम हैं। अन्य कंपनियों ने अपनी दरों में सौ फीसदी तक बढ़ोतरी की है।
ये हैं बीएसएनएल के प्लान
बीएसएनएल पुरानी दरों पर पूरे भारत में निशुल्क डाटा रोमिंग और बिना किसी परोक्ष शुल्क के सेवाएं दे रहा है। एक वर्ष की अवधि वाले प्लान में 1251 रुपये प्रति माह 750 एमबी मुफ्त, 3299 के प्लान में 2.5 जीबी प्रति माह मुफ्त एक वर्ष के लिए थ्री जी डाटा प्लान सेवाएं दे रहा है।
प्रीपेड उपभोक्ताओं को बीएसएनएल सबसे सस्ते एसटीवी क्रमश: 176 रुपये में एक जीबी और 251 रुपये में दो जीबी डाटा 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ दे रहा है।