भारत वेस्टइंडीज के बीच धर्मशाला में होने वाले मैच को देखने के लिए सीएम वीरभद्र और उनके मंत्री भी पहुंच सकते हैं। एचपीसीए ने 17 अक्तूबर को होने वाले इस क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पूरी कैबिनेट को बुलाया है।
वीरवार को शिमला सचिवालय में एचपीसीए के शिमला जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर सबको निमंत्रण पत्र दिए। निमंत्रण एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की ओर से दिए गए। मुख्यमंत्री हालांकि वीरवार को शिमला से बाहर थे इसलिए उनके दफ्तर निमंत्रण छोड़ा गया।
सचिवालय में मिले दो मंत्रियों को निमंत्रण पत्र दिया गया और अन्य मंत्रियों के दफ्तर में निमंत्रण पत्र छोड़ा गया है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा है कि निमंत्रण पत्र मिलने पर इस बारे विचार किया जाएगा।