फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! अब मुफ्त में लगेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन निशुल्क लगेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने शुल्क को सौ फीसदी माफ कर दिया है। पहले ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 250 रुपये शुल्क देना पड़ता था। बीएसएनएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि ब्रॉडबैंड की यह सुविधा अगले तीन महीनों तक होगी।
विज्ञापन


साथ ही 600 रुपये मासिक शुल्क वाले ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए 500 रुपये में थ्री-जी डोंगल और 600 रुपये से अधिक शुल्क वाले ग्राहकों के लिए 800 रुपये में थ्री-जी डोंगल दी जाएगी। बीएसएनएल के हमीरपुर जिला में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिले शामिल हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में 35 टूजी-टावर और 14 नए थ्री-जी टावर लगाए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्किंग सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

'बेहतर सेवाएं देना हमारा लक्ष्य'

हमीरपुर के अवाहदेवी में बंद चल रहे टावर का जिक्र करते हुए अजीत कुमार ने बताया कि मामले को जिला प्रशासन के सहयोग से सुलझा लिया गया है और अवाहदेवी में टावर को ढाई साल बाद चालू कर दिया गया है। टावर से हमीरपुर के अलावा मंडी और कांगड़ा के उपभोक्ताओं को भी बेहतर सुविधा मिल रही है।

बीएसएनएल ने ऊना जिला के रैंसरी और ककरियाणा में बंद टावरों को सुरक्षा कर्मियों की तैनात कर चालू कर दिया है। इस मौके पर जीएम अजीत कुमार के अलावा चीफ अकाउंटेंट आफिसर सरवण राम, एजीएम सीएफए राजेंद्र धीमान, एजीएम एडमिन रमेश कुमार, एजीएम सेल्स बीएस चौहान और एसडीई एचआर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें