फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का मौका: सीमा सुरक्षा बल में भरे जाएंगे 2788 पद, करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 18 Feb 2022 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

बीएसएफ में 13 ट्रेडों के लिए भर्ती होगी। सबसे पहले ग्राउंड टेस्ट होगा। लड़कों के लिए पांच किलोमीटर दौड़ और लड़कियों के लिए 1600 मीटर दौड़ होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के आरक्षी (ट्रेड्समैन) के 2,788 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मार्च 2022 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट और दो साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए कई चरणों में परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट होगा। पुरुषों के लिए 2,651 पद हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए तय पदों की संख्या 137 हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-तीन के अनुसार 21,700-69,100 तक वेतन प्राप्त होगा। सबसे पहले ग्राउंड टेस्ट रखा गया है।

लड़कों के लिए पांच किलोमीटर दौड़ और लड़कियों के लिए 1,600 मीटर दौड़ होगी। बीएसएफ में 13 ट्रेडों के लिए भर्ती होगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी बीएसएफ की वेबसाइट पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें