फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हैंडल पकड़े 143 किमी दौड़ाई बाइक, बीएसएफ जवान ने बनाया रिकॉर्ड

Sat, 20 Oct 2018 01:09 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल एनफिल्ड 350-सीसी की बाइक तीन घंटे 21 मिनट 58 सेकेंड में 143.4 किलोमीटर बिना हैंडल पकड़ चलाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का दावा कांगड़ा के कुठेड़ (ज्वाली) के संजीवन ने किया है। बीएसएफ की जांबाज टीम में शामिल संजीवन का कहना है कि मोटर साइकिल की टेल लाइट पर बैठकर इसे 143.4 किलोमीटर चलाया।

विज्ञापन


ज्वाली के कुठेड़ निवासी संजीवन ने साल 2006 से बीएसएफ में बाइक राइडिंग शुरू की थी। संजीवन बीएसएफ की जांबाज टीम की ओर से मैसूर, जयपुर, चंडीगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, कोलकाता और मेरठ में बाइक राइडिंग का प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन

ज्वाली के कुठेड़ में 19 दिसंबर 1974 को जन्मे संजीवन ने कुठेड़ में ही स्कूली पढ़ाई पूरी की। फरवरी 1993 में बीएसएफ में भर्ती होकर सेवाएं शुरू कीं। आरक्षी संजीवन ने बताया कि बीएसएफ की मोटर साइकिल टीम पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में 25वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के आरके वाधवा परेड स्थल पर अभ्यास कर रही थी।

टीम ने 15 अक्तूबर को मोटर साइकिल पर साइड राइडिगं इवेंट को तीन घंटे 13 मिनट और 27 सेकंड में 105.2 किलोमीटर चला कर रिकॉर्ड बनाया। 17 अक्तूबर को तीन घंटे 21 मिनट 58 सेकंड के समय में बिना हैंडल पकड़े उन्होंने रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें