इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के सभागार बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी स्टूडेंट एसोसिएशन के वार्षिक समारोह (इंफ्यूजन 2014) में छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
पहाड़ी नाटी, भांगड़ा और फिल्मी धुनों से सभागार गूंज उठा। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक डा. जय श्री शर्मा ने मुख्यअतिथि के तौर पर शिरक्त की। दीप जलाकर समारोह का आगाज किया।
उन्होंने कहा कि आईजीएमसी से प्रतिभावान छात्र निकल रहे हैं। एम्स और पीजीआई स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईजीएमसी संस्थान को और बेहतर करने की लगातार कोशिश की जा रही है। यहां अध्ययनरत छात्रों को अच्छी सुविधा मिले इस पर काम चल रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसका आगाज गणेश स्तुति से हुआ। छात्राओं ने फिल्म बोल माशल्हा माशल्हा गाने पर गुप्र डांस किया। इसके बाद छात्रा ने सोलो डांस नी मैं कमली कमली पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
इसके बाद छात्रों ने फिल्मी धुन बतमीज दिल, बतमीज दिल पर नृत्य कर सभागार में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद छात्रों ने भांगडा कर दर्शकों का मन जीत लिया।
कार्यक्रम के अंत में नाटी से सभागार गूंज उठा। पहाड़ी नाटी ठुमके ठुमके, नीरू चाली घूंमदी इत्यादि नाटी पर छात्र झूमे। इस मौके पर आईजीएमसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर एस एस कौशल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश, अतिरिक्त निदेशक आईजीएमसी डा. एन के लट्ठ, प्रोफेसर एस एस सोढी सहित कई लोग मौजूद रहे।