फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में गिरे भाई को बचाते हुए बहन भी बही

Mon, 20 Jun 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जिभी/बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
भाई-बहन तीर्थन नदी के समीप कपड़े धो रहे थे। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
नदी में गिरे भाई को बचाते हुए बहन भी बह गई। चचेरे भाई-बहन तीर्थन नदी के समीप कपड़े धो रहे थे। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। बंजार के खुंदन पुल के पास तीर्थन नदी में गिरे भाई को बचाते हुए बहन भी बह गई। रविवार को दोनों चचेरे भाई-बहन तीर्थन नदी के समीप कपड़े धो रहे थे। इसी बीच भाई का पांव फिसल गया और नदी में जा गिरा। भाई का शव बरामद हो गया है।
विज्ञापन


जबकि लापता बहन की तलाश जारी है। लड़की की तलाश में पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे तीर्थन नदी किनारे चचेरे भाई-बहन कपड़े धो रहे थे। इसी बची भाई का पांव अचानक फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जिसे बचाने के लिए नदी में बहन भी कूद पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहन ने भाई को बचाने की भरसक प्रयास किए। लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों ही बह गए।
विज्ञापन

लड़की का अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग

लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
इसके बाद खुंदन पुल से लोगों ने लड़के को पानी में बहते हुए देखा तो लोग लड़के को बचाने के लिए नदी में कूदे। साहसी युवक होशियार सिंह, रिकूं  हरीश ने नदी से लड़के को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि बही लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बहे भाई-बहनों की पहचान बंजार के गडोहल गांव के गीरजा देवी 15 वर्ष पुत्री भगत राम, डोला राम 11 वर्ष पुत्र किसन चंद के रूप में हुई है।

इधर, बंजार पुलिस थाना के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीर्थन नदी में चचेरे भाई बहन के बहने की सूचना मिली है। लड़के का शव बरामद हो गया है। जबकि लड़की की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस समेत होमगार्ड जवान लापता लड़की की तलाश में जुटी हुई है। Published by Arvind Thakur
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें